जालंधर की शाहकोट पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले अनमोल रत्न के बारे में कई खुलासे किए। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अनमोल (30) ने अपने परिवार को भी नहीं छोड़ा। फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले ठग ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसमें अपने पिता, पत्नी और साले-साली को भी फंसा लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सहित उसकी पत्नी मनदीप कौर, पिता बलजीत को गिरफ्तार किया है जबकि साला अभी फरार है। आरोपी को उसकी फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है।। इसने 3 साल पहले अनाथ लड़की से शादी की। इसके बाद 2 साल की बच्ची को लेकर पत्नी छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद आरोपी इंस्टा पर जालंधर की रहने वाली मनदीप कौर के टच में आया। उसने खुद को IPS बताया। इससे प्रभावित होकर मनदीप उसके चक्कर में आ गई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। वह भी ठगी में साथ देने लगी। उसने पुलिस की वर्दी में पत्नी की प्रोफाइल बनाई और इसके फोटोज साली के साथ भी शेयर करने लगा। उसने साली से भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिए। 16 लाख रुपए 3 अन्य लोगों से ठगे। ठगी के पैसों से उनसे आलीशान कोठी खरीदी। शोरूम खोला। साली की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा। 9 पॉइंट में पढ़ें फर्जी IPS की पूरी कहानी…
Related Posts
बांग्लादेशी हिन्दू युवक पर ईशनिंदा का आरोप झूठा:फिर भी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की, लाश को पेड़ पर लटकाकर जला दिया
बांग्लादेश में गुरुवार देर रात हिंसक प्रदर्शनकारियों के हमले में मारे गए हिंदू युवक के मामले में बड़ा खुलासा हुआ…
सुप्रीम कोर्ट बोला-बांग्लादेश डिपोर्ट की गई गर्भवती को वापस लाएं:कानून इंसानियत से बड़ा नहीं; केंद्र ने जून में परिवार को देश से निकाला था
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह नौ महीने की गर्भवती सुनाली खातून और उसके 8…
देश में श्रम कानून की जगह 4 नए लेबर-कोड लागू:अब 1 साल में मिलेगा ग्रेच्युटी; फ्री हेल्थ चेकअप समेत श्रमिकों को मिलीं कई गारंटियां
सरकार ने देश के सभी मजदूरों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला करते हुए शुक्रवार से चार नए लेबर…