जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर चौक के पास हुआ। इस घटना में चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए उधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे के कोंढवा में पेंट के गोदाम में आग लगी, एक घायल महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके स्थित पेंट के गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस- दिल्ली का सफदरजंग मकबरा जगमगाया:दुनिया में चल रहे ‘ लाइट इट अप ब्लू’ के तहत आयोजन, भारत में 2 करोड़ पीड़ित
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के मौके पर दिल्ली के सफदरजंग का मकबरे को बुधवार शाम नीली रोशनी से सजाया गया।…
करूर भगदड़ के 2 महीने बाद विजय का इनडोर कैंपेन:महज 2000 को क्यूआर कोड से एंट्री, पार्टी वर्कर्स ने पुलिस से सीखा भीड़ का मैनेजमेंट
तमिलगा वेत्री कझगम TVK के फाउंडर, एक्टर-पॉलिटिशियन विजय ने रविवार को कांचीपुरम जिले से अपना पॉलिटिकल कैंपेन फिर से शुरू…
वित्तमंत्री ने हिंदी में बोला, TMC सांसद ने आपत्ति जताई:कहा- मैं बंगाली, कैसे समझूंगा; निर्मला का जवाब- मैं हिंदी या तमिल बोलूं, आपको दिक्कत क्या
शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हिंदी बोलने पर विवाद हुआ। वित्तमंत्री ‘हेल्थ…