अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार रात एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटना सिएटल सेंटर में चल रहे ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई। यह जगह शहर के मशहूर स्पेस नीडल से करीब एक ब्लॉक की दूरी पर है। चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या या फायरिंग की वजह की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद सिएटल सेंटर की मोनोरेल सेवा दिनभर के लिए बंद कर दी गई। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है।
Related Posts
‘काली माता आई, इसलिए पति मार डाला’:हरियाणा में पत्नी ने सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटा; 2 तलाक के बाद लव मैरिज की थी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में व्यक्ति को सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक काटने और आंतें बोरी में भरने के मामले…
जापान के कोडो ग्रुप का वर्ल्ड टूर:ड्रम मास्टर्स बनने के लिए 2 साल बिना फोन-इंटरनेट के रहना पड़ता है, खुद बनाते हैं अपना खाना, चावल की बोरियां लेकर पेरिस पहुंचे
फ्रांस की राजधानी पेरिस के मशहूर ‘साले प्लेयेल हॉल’ के बाहर हाल ही में एक बस रुकी। बस से उतरे…
कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमले का दावा:TMC विधायक बोले- कार का शीशा तोड़ा, मुझे बाहर खींचने की कोशिश की; कल अंडे-पत्थर फेंके थे
TMC विधायक कुणाल घोष ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता में उनकी कार पर फिर हमला किया गया। उन्होंने…