संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई। रात 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आज लोकसभा में बिल पर वोटिंग और राज्यसभा में बिल को पेश कर चर्चा की जाएगी। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। लोकसभा में मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर विधानसभा पहुंचकर उनके…
घटी जीएसटी, मिला बचत का मीठा उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का स्वप्न केवल संकल्प नहीं, बल्कि जल्द ही…
बांग्लादेश में दीपू चंद्र की हत्या प्लानिंग के साथ हुई:भाई बोला– यहां हर रोज हिंदुओं को मारा जा रहा, ईश निंदा के आरोप गलत
बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास (25) की हत्या कर दी गई थी। आरोप था…