लुधियाना से पटना भागकर लवमैरिज, 8 महीने बाद मौत:लड़की के परिजन बोले- दामाद को सांप ने डंसा; लड़के के भाई का आरोप- जहर दिया

लुधियाना में अरविंद और मुस्कान ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की। कुछ महीनों तक मुस्कान के परिजन ने उनसे दूरी बनाकर कर रखी। बाद में पंचायती राजीनामा हुआ और मुस्कान के परिजन ने उन्हें अपने घर के नजदीक किराए के एक घर में रखा। 8 महीने बाद अचानक अरविंद की मौत हो गई। अरविंद के भाई गोबिंद का आरोप है कि मुस्कान के परिजन अरविंद से रंजिश रखते थे, क्योंकि उसने मुस्कान के साथ भागकर शादी की थी। गोबिंद का कहना है- अरविंद के ससुर ने मौत से कुछ घंटे पहले मेरी मां को फोन पर कहा था कि ये कल जेल जाएगा। अरविंद के ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। कह रहे हैं कि उसे सांप ने डंसा है, लेकिन असल में उसे जहर देकर मारा है। अरविंद के परिजन ने जब हत्या का आरोप लगाया तो इसी विवाद में 3 दिन तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहा। अब पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया और परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में अरविंद के सिर पर हल्की चोट का निशान मिला है। हालांकि, मौत का असली कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर लगाए ये गंभीर आरोप… मुस्कान व अरविंद की लव स्टोरी… डॉक्टरों के बोर्ड से करवाया पोस्टमॉर्टम कंगनवाल पुलिस चौकी के ASI व जांच अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कि परिजन ने उन्हें बीमारी से मौत की सूचना दी थी। अब मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उन्हें शक है कि उसे कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। बिसरा जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट आएगी और उसके बाद ही साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई। उन्होंने कहा कि परिजन के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में शादी के 5 महीने बाद सुसाइड, युवक नहर में कूदा, मरने से पहले VIDEO बनाया लुधियाना में एक युवक ने शादी के 5 महीने बाद गिल नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी शूट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com