अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रिंसिपल के लापता होने के पोस्टर कैम्पस की दीवारों और शहर के विभिन्न स्थानों पर पर चस्पा कर दिए। छात्राओं ने स्पोर्ट्स टीचर लीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का कहना है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्रिंसिपल कॉलेज ही नहीं आते। इसके चलते व्यवस्था बिगड़ गई है। कॉलेज के दूसरे प्रोफेसर भी मनमानी पर उतर आए हैं। छात्रा ने स्पोर्ट्स टीचर पर लगाए गंभीर आरोप प्नर्दशन कर रही एक छात्रा ने स्पोर्ट टीचर लीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उन्होंने हमारे साथ भद्दा मजाक किया है। हमको लड़कियों को लड़कों वाले और लड़कों को लड़कियों वाले कपड़े दिए हैं। गर्ल्स अब लड़कों के कपड़े पहन कर जा रही जा रहीं हैं। डिस्ट्रिक्ट लेवल के स्पोर्ट्स कॉम्पीटिशन में वो हमारे साथ नहीं गई। वो हमको धमकी देती हैं। कहती हैं कि जो तुमको करना है कर लो। तुम्हारा सिलेक्शन नहीं होने दूंगी। इसके साथ स्पोर्ट टीचर छात्रों के घरों में कांटेक्ट कर कह रही है कि यह अनूपपुर खेलने नहीं गई थीं। हम लोग लड़कों के साथ घूम रही थीं। 3 तस्वीरें देखिए… 5 बार दे चुके त्रापन छात्राओं का कहना है कि एक माह से प्रिंसिपल कॉलेज नहीं आ रहे। कॉलेज की समस्याओं को लेकर 5 बार ज्ञापन भी दिया गया हैं। तब भी प्रिंसिपल मौजूद नहीं थे। आज जब गेट पर ताला लगाकर और उनके आने की मांग की गई, तब दबाव में प्रिंसिपल कॉलेज आए। उन्होंने तहसीलदार को बताया कि वह बीमार थे। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है। स्पोर्ट्स टीचर द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार और खेल सुविधाओं की कमी भी प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। कई घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रभारी प्राचार्य वीके सोनवानी आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और इसके बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
Related Posts
एमपी के दतिया से आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा:पंजाब के गुरुदासपुर थाने पर फेंका था ग्रेनेड; घर से पिस्तौल-कारतूस मिले
मध्यप्रदेश के दतिया में इंदरगढ़ से एक युवक को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस की…
पीएम मोदी आज सहारनपुर में मां काली की पूजा करेंगे:वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देखेंगे; CM योगी और धामी साथ रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह 11:15…
उत्तर क्षेत्रीय परिषद् की 32वीं बैठक- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राजस्थान सहकारिता के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे, बुनियादी सेवाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता, हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के सपने को करेंगे साकार – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राजस्थान में…