इंदौर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव:उल्लास के साथ डीजे की धुन में जमकर थिरके युवा

दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का इंदौर में आज दूसरा दिन है। आरती के साथ गरबा रास का आगाज हुआ। पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग वेशभूषा और कई तरह की थीम आधारित ड्रेस पहनकर गरबा करते नजर आए। पार्टिसिपेंट्स सर्कल के साथ ही जनरल सर्कल में भी हजारों दर्शक गरबा और डीजे के गानों पर थिरकते दिखे। गरबा में अलग-अलग पारंपरिक ड्रेस के साथ लोगों में उत्साह अलग ही देखने को मिल रहा था। अभिव्यक्ति गरबा मैदान खचाखच भरा हुआ था। देखें तस्वीरों में गरबा स्थल से लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com