सिंगरौली में देवसर से भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। बैढ़न थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। भास्कर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने विधायक राजेंद्र मेश्राम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। विधायक मेश्राम ने कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन अमर्यादित भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है। एसपी बोले- तथ्यों के आधार होगी कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर भेदभाव का आरोप कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के जनप्रतिनिधियों के हिसाब से काम करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाषा पर संयम रखना जरूरी है। उनके अनुसार, सत्ता पक्ष और विपक्ष में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी नेताओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।
Related Posts
CJI ने पूछा-क्या फैमिली कोर्ट में काले चोगे होने चाहिए:जज, वकील और पुलिस को भी यूनिफॉर्म में नहीं आना चाहिए, इससे बच्चे डरते हैं
भारत के मुख्य न्यायाधीश(CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत जरूरी है कि फ़ैमिली कोर्ट बच्चों के मन…
ईरान के कई शहरों में विस्फोट, 5 लोगों की मौत:14 घायल, इजराइल बोला- धमाके में हमारा कोई रोल नहीं
ईरान में शनिवार को राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स…
ओपिनियन पोल में बंगाल में ममता सरकार:असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला
चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव की…