अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ शहर के पास, जमीन से करीब 28 किलोमीटर नीचे था। मजार-ए-शरीफ, बाल्ख प्रांत की राजधानी और अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक है। गवर्नर के प्रवक्ता हाजी जैद ने बताया कि अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं और कई जगहों पर घरों व इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS के अनुमान के मुताबिक मौतों का आंकड़ा सैकड़ों तक बढ़ सकता है। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि रात करीब 1 बजे कई प्रांतों में ज़मीन जोर से हिली। भूकंप के झटके ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए। मजार-ए-शरीफ की मशहूर ब्लू मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद के बाहर का हिस्सा टूटकर जमीन पर बिखरा दिखा। —————————- 2 नवंबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…
Related Posts
कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए:LoC के पास सुबह साढ़े 3 बजे शुरू हुई मुठभेड़; केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई।…
लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पत्रिका समूह द्वारा जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वंदनीय कार्यमुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में कर्पूरचन्द्र कुलिश जन्म शताब्दी…
देशभर के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कत:हैदराबाद में भीड़, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल; दिल्ली में भी असर
देश के कई एयरपोर्ट में बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ रही है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित…