हाउस नंबर-150 में 5 कमरे, 66 वोट:राहुल ने वोट चोरी में इसका जिक्र किया; होडल में BJP की सफाई- कुनबे के 150 वोट, पता एक

कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होडल व पलवल के कुछ मकान नंबरों का जिक्र किया। इनमें क्रमशः 66, 101 और 500 से ज्यादा वोट बताए। इन्हीं में से एक है होडल के गांव गुदराना का मकान नंबर-150, जिसमें 66 वोट दिखाए गए हैं। यह घर भाजपा से जुड़े जिला परिषद के उपाध्यक्ष उमेश गुदराना का है। इस संबंध में दैनिक भास्कर एप की टीम जब गांव में इस पते पर पहुंची तो पाया कि यहां कुल 5 से 6 कमरे हैं। हालांकि, जिस परिसर में ये कमरे बने हैं वे करीब एक एकड़ में फैले हैं। मौके पर पता चला कि यहां 8-9 जन रहते हैं। दूसरी तरफ, भाजपा नेता उमेश गुदराना ने एप टीम से बातचीत में दावा किया कि राहुल गांधी गलत जानकारी दे रहे हैं। उनके परिवार में 66 वोट नहीं, बल्कि 150 के करीब वोट हैं। ये उनके कुनबे के वोट हैं। कुनबे के लोग आसपास ही रहते हैं, हालांकि वोट पुराने पते पर ही बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके घर के पते पर किसी बाहरी का वोट नहीं है। भाजपा नेता ने ये दावे भी किए… बीएलओ की सफाई- पुराने समय से एक ही पता चला आ रहा
गांव गुदराना में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) थान सिंह एक ही पते पर इतने वोट बनने के सवाल पर कहते हैं- नए वोट में पुराने घर का रेफरेंस नंबर डाला गया है। पुराने समय से ही वोटर लिस्ट में मकान का एक ही नंबर चलता आ रहा है। हमें कभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि एक हाउस पर हम 10 से ज्यादा वोट नहीं बना सकते या फिर फिजिकल वेरिफिकेशन करनी होती है। अगर हमें बोला जाता तो हम नया हाउस नंबर जनरेट कर देते। थान सिंह गांव के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वह कहते हैं- हम वोट बनाते समय सरकारी प्रोसेस को फॉलो करते हैं। सरकार बोलती है घर जाकर वोट बनाओ तो घर जाकर बनाते हैं। अगर वोट बूथ पर बैठकर बनाने के लिए बोला जाता है, तो वहां पर बनाते हैं। स्कूल में भी वह वोट बनाते हैं जहां पर ओरिजिनल कागजात देखे जाते हैं। कांग्रेस नेता बोले- 10 से ज्यादा वोट एक पते पर तो वेरिफिकेशन जरूरी
वहीं, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के अनुसार जिला परिषद पलवल के वाइस चेयरमैन उमेश गुदराना के निवास मकान नंबर पर 66 वोट दर्शाए गए हैं। ऐसे ही होडल शहर में एक घर के पते पर 501 वोट हैं, यह संभव नहीं है। चुनाव आयोग का नियम है कि अगर किसी घर में 10 से ज्यादा वोटर्स हों, तो जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन की जानी चाहिए। यहां कोई जांच नहीं हुई है। यह एक सुनियोजित फर्जीवाड़ा है। यह मामला केवल तकनीकी त्रुटि का नहीं, बल्कि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाला है।
————————–
राई में जिन 4 परिवारों के ‘वोट चोरी’ उनकी जुबानी:बोले- कांग्रेस को वोट देने से कटा, VIDEO बना ले गए; BLO ने दरवाजा बंद किया कांग्रेसी सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी प्रेजेंटेशन में सोनीपत के राई हलके का जिक्र किया। हलके के गांव मलिकपुर के 4 परिवारों का वीडियो दिखाया। ये वे वोटर थे, जिन्होंने अप्रैल-2024 के लोकसभा चुनाव में तो वोट दिया। 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव में उनके वोट काट दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com