बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65% वोटिंग हो चुकी है। अब 11 नवंबर को होने वाली दूसरे फेज की वोटिंग होगी। वोटिंग के दौरान लखीसराय में डिप्टी सीएम की गाड़ी पर हमला हुआ था। RJD एमएलसी अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच सड़क पर बहस हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम ने अजय सिंह पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अजय सिंह का अल्कोहल टेस्ट किया गया। जिसकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। अजय ने कहा डिप्टी सीएम को हारने का डर सता रहा है। इसलिए वे बौखलाए हुए हैं। इधर, दूसरे फेज के प्रचार के लिए PM मोदी औरंगाबाद और कैमूर में रैली करेंगे। जबकि राहुल गांधी की भागलपुर और बांका में रैलियां होंगी। अमित शाह भी जमुई, भागलपुर और पूर्णिया जाएंगे। जबकि तेजस्वीपूर्णिया, अररिया, भागलपुर, बांका की रैलियों में शामिल होंगे। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
PM मोदी की औरंगाबाद-कैमूर में रैली:विजय सिन्हा से भिड़ने वाले RJD नेता का अल्कोहल टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव; पहले फेज में रिकॉर्ड 65% वोटिंग
