HTET का रिजल्ट जारी:हरियाणा बोर्ड चेयरमैन ने यूट्यूब चैनल पर जानकारी दी; 14% परीक्षार्थी पास, 3.31 लाख ने दिया था एग्जाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार करीब 14 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि, परीक्षा में करीब 3.31 लाख परीक्षार्थी बैठे थे, जिन्हें काफी समय से इस रिजल्ट का इंतजार था। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में करीब 47 हजार परीक्षार्थी ही सफल हो पाए। लेवल-1 का परीक्षा परिणाम 16.2, लेवल-2 का परीक्षा परिणाम 16.4 व लेवल-3 का परीक्षा परिणाम 9.6 प्रतिशत रहा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा व उप अधीक्षक सतीश कुमार ने शिक्षा बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालकर रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा बोर्ड ने इस बार बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए ही HTET का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा के 101 दिन बाद रिजल्ट आया
HTET के करीब 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने 30-31 जुलाई को एग्जाम दिया था और उन्हें रिजल्ट का इंतजार था। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एक महीने में परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन 3 महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ। अब परीक्षा के 101 दिन बार परिणाम घोषित किया गया है। 30-31 जुलाई को हुआ था एग्जाम
बता दें कि हरियाणा में HTET की परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। HTET पीजीटी लेवल-3 के लिए 1 लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल 1 लाख 559 अभ्यर्थियों ने दी। वहीं, टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख 1 हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी। जबकि, पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। HTET परीक्षा इस बार 3,31,041 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछली बार हुई परीक्षाओं का औसत परिणाम 14.52 प्रतिशत रहा था। नियमानुसार सामान्य वर्ग के लिए 150 में से 90 अंक तथा एससी वर्ग के लिए 150 में से 82 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com