अमेरिका ने 10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार विस्फोट की जांच में भारत की मदद करने की पेशकश की है। हालांकि, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारतीय अधिकारी इस जांच को बहुत ही पेशेवर तरीके से संभाल रहे हैं। कनाडा में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रूबियो ने कहा, “हमने मदद की पेशकश की है, लेकिन मुझे लगता है कि वे इन जांचों में बहुत सक्षम हैं। उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है और वे अच्छा काम कर रहे हैं।” इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-7 बैठक के इतर रूबियो से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें दिल्ली विस्फोट भी शामिल था। जयशंकर ने कहा था, “दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वालों पर संवेदना के लिए उनका आभार। द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, खासकर व्यापार और सप्लाई चेन पर। यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया और इंडो-पेसिफिक पर विचार साझा किए।” उन्होंने बताया था कि राजधानी हाई अलर्ट पर है और आतंकी कनेक्शन की जांच चल रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका ने कहा था कि वह दिल्ली की स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़े तो मदद देगा।
Related Posts
शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है मीना समाज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मीना समाज ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से प्रदेश और देश के…
भाजपा का मजबूती से मुकाबला केवल ममता कर रहीं- अखिलेश:सपा नेता बोले- पश्चिम बंगाल में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी, SIR से लोग परेशान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि देश में केवल पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी…
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..
👇 पेट्रोल पंप के पास पर्याप्त स्टॉक, कच्चे तेल की देश में कोई कमी नहीं, पेट्रोल – डीजल दामों में…