भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड नए सिरे से डिजाइन करने पर विचार कर रहा है। भविष्य में आधार कार्ड केवल धारक की फोटो और QR कोड वाला हो सकता है। यानी कार्ड पर आधार नंबर, नाम-पता, जन्मतिथि अन्य बायोमीट्रिक जानकारी नहीं होंगी। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार की कॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके बाद आधार कार्ड देखने और उसकी फोटोकॉपी जमा कराने पर भी दूसरे किसी व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या कंपनियों के पास आपकी डिटेल नहीं जाएगी। खासतौर से होटलों, टेलीकॉम सिम बेचने वाले, कॉन्फ्रेंस, सेमिनार वगैरह के आयोजक आपके आधार की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। UIDAI दिसंबर 2025 में नए नियम लागू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए UIDAI जल्द ही आधार का नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा। यह ऐप आधार धारकों को बिना फोटोकॉपी के डिजिटली पहचान शेयर करने, पूरी या चुनिंदा जानकारी वेरिफाई कराने की सुविधा देगा। नया ऐप पहचान को डिजिटली शेयर करने की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित, सरल और कागज रहित बनाएगा। नए आधार में क्या क्या होगा… अभी आधार कार्ड पर नाम, आधार संख्या, फोटो, QR कोड होते हैं। वहीं वेरिफिकेशन का तरीका ऑफलाइन और ऑन-लाइन दोनों ही हैं। ऑफलाइन में फोटोकॉपी और डेटा के मिसयूज का जोखिम रहता है। बदलाव करने के कारण… —————————— ये खबर भी पढ़ें… आधार कार्ड नागरिकता, निवास और जन्म तिथि का सबूत नहीं:यह सिर्फ आइडेंटिटी प्रूफ है यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने साफ किया है कि 12 अंकों वाला आधार नंबर सिर्फ पहचान का सबूत है, नागरिकता का नहीं। इसके अलावा UIDAI ने यह भी कहा है कि आधार कार्ड जन्म तिथि यानी डेट-ऑफ-बर्थ का भी प्रूफ नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… आधार अपडेट कराना ₹25 तक महंगा: नाम, पता बदलवाने के लिए ₹50 की जगह ₹75 लगेंगे, बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट फ्री यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट करने की फीस 25 रुपए तक बढ़ा दी हैं। नई फीस 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से समीक्षा होगी और 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक के लिए फीस में बदलाव होगा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा:दिल भी उकेरा; मेहरानगढ़ फोर्ट के ऊपर से एक साथ गुजरे 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर
जोधपुर एयरबेस पर वायुसेना दिवस पर गुरुवार को एयर शो हुआ। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों…
धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत:कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा
झारखंड के धनबाद में शनिवार को कोयला स्लरी (कोयले का पाउडर) धंस गई, जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई।…