तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की पुरानी फोटो शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा- यहां भी ऐसा होने वाला है। उनका इशारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की तरफ था। दरअसल TMC समेत सभी विपक्षी दल चुनाव आयोग द्वारा कराई जा रही वोटर लिस्ट में SIR प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और I.N.D.I अलायंस के दल चुनाव आयोग और CEC कुमार को मोदी सरकार की “B टीम” बता चुके हैं और भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप भी लगा चुके हैं। उनकी पोस्ट को भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थानों पर अनुचित टिप्पणी बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा- महुआ मोइत्रा सांसद हैं, लेकिन वह देश की दुश्मन की तरह बात करती हैं। अपनी पोस्ट में क्या वह यह कहना चाह रही हैं कि भारत का लोकतंत्र बांग्लादेश जैसा है? उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- पहले भी हमने राजद नेताओं को यह कहते देखा है कि अगर वे चुनाव हार गए तो देश को बांग्लादेश या नेपाल बना देंगे। हमने राहुल गांधी को यह कहते हुए भी देखा है कि उनकी लड़ाई इंडियन स्टेट के खिलाफ है। 22 जून को गिरफ्तार हुए थे नुरुल हुदा बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरुल हुदा को 22 जून को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले नुरुल हुदा को भीड़ द्वारा पीटा भी गया था। भीड़ ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरुल हुदा के ढाका स्थित आवास पर हमला किया। पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने नुरुल हुदा के खिलाफ चुनाव में धांधली के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। महुआ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 29 अगस्त: शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए, घुसपैठ के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को नादिया जिले में घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की होती है। अगर घुसपैठ हो रही है तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… महुआ और उनके वकील के बीच कुत्ते की कस्टडी मामला, दिल्ली हाईकोर्ट बोला- दोनों आपस में विवाद को क्यों नहीं सुलझाते दिल्ली हाई कोर्ट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और उनके वकील जय अनंत देहाद्राई के बीच पालतू कुत्ते की कस्टडी विवाद मामले पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि आप दोनों आपस में बैठकर इस विवाद को क्यों नहीं सुलझाते? देहाद्राई ने इस मामले में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें दोनों पक्षों को इस केस में चल रही कानूनी कार्यवाही के बारे में सार्वजनिक रूप से बताने पर रोक लगाई गई है। पूरी खबर पढ़ें… संसद में सवाल पूछने पर विवादों में महुआ मोइत्रा, BJP सांसद बोले- महुआ ने पैसे लेकर सवाल पूछे झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखी चिट्ठी में दुबे का आरोप है कि महुआ मोइत्रा को सदन में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से गिफ्ट और कैश मिला। निशिकांत ने स्पीकर से मांग की कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाए और महुआ मोइत्रा को सदन से निलंबित किया जाए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
Asia cup – Pak cancel press conference ahead of must-win clash vs UAE
Pakistan’s Asia Cup 2025 campaign faces turmoil as they cancelled a pre-match press conference before their crucial game against UAE,…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री चिराग पासवान से…