छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मारे गए। दोनों के शव पूवर्ती गांव लाए गए हैं, जहां थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिड़मा के घर पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी ने दोनों के शव पर काली वर्दी डाली। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूवर्ती, जबगट्टा, बटुम, टेकलगुडेम और मीनट्टा गांवों के लोग पहुंचे हैं। परिवार ने प्रशासन से मांग की थी कि अंतिम संस्कार वे स्वयं करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर 18 नवंबर की सुबह सुरक्षाबलों ने हिड़मा, उसकी पत्नी सहित 7 नक्सलियों को ढेर किया था। हिड़मा ने 35 वर्षों में 300 से अधिक लोगों की हत्या की थी, जिनमें अधिकांश जवान शामिल थे। वह 76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड था और उसने राहत शिविर में 31 लोगों को जिंदा जलाकर मारने की वारदात को भी अंजाम दिया था।
Related Posts
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने मध्यप्रदेश की जल संचय की पहल को सराहा
सामुदायिक सहभागिता पर आधारित जल संरक्षण और प्रबंधन में मध्यप्रदेश कर रहा है श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री…
दिल्ली में मिक्सर-ग्राइंडर से हलवाई के हाथ काटने की कोशिश:शादी के बकाया पैसे मांगने गया था; छत पर बांधकर पीटा; दो नाबालिग भी गिरफ्तार
दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर…
सीएम के घेराव से पहले पूर्व सांसद गिरफ्तार:काले झंडे दिखाने जा रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, डॉ. यादव बोले- लाल सलाम को आखिरी सलाम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के दौरे पर हैं। वे कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले…