छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मारे गए। दोनों के शव पूवर्ती गांव लाए गए हैं, जहां थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिड़मा के घर पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी ने दोनों के शव पर काली वर्दी डाली। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूवर्ती, जबगट्टा, बटुम, टेकलगुडेम और मीनट्टा गांवों के लोग पहुंचे हैं। परिवार ने प्रशासन से मांग की थी कि अंतिम संस्कार वे स्वयं करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर 18 नवंबर की सुबह सुरक्षाबलों ने हिड़मा, उसकी पत्नी सहित 7 नक्सलियों को ढेर किया था। हिड़मा ने 35 वर्षों में 300 से अधिक लोगों की हत्या की थी, जिनमें अधिकांश जवान शामिल थे। वह 76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड था और उसने राहत शिविर में 31 लोगों को जिंदा जलाकर मारने की वारदात को भी अंजाम दिया था।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:तुषार मेहता 2029 तक रहेंगे सॉलिसिटर जनरल, सरकार ने 3 साल कार्यकाल बढ़ाया
केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल एक बार फिर तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट…
तमिलनाडु में ट्रैवलर सड़क से उतरी; 8 की मौत:केरलम के 13 पर्यटक सवार थे; हेयरपिन मोड़ पर हादसा; 5 की हालत गंभीर
तमिलनाडु के वलपरई में शुक्रवार को सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप…
वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प पर हमले की कोशिश करने वाले शख्स को उम्रकैद, 2024 में AK-47 जैसी राइफल लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब आया था
अमेरिका के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी ठहराए गए रयान राउथ को…