उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 18 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है। बस में 29 से ज्यादा लोग सवार थे। मौके पर तुरंत SDRF और राहगीर मदद के लिए पहुंच चुके हैं। हालात को देखते हुए SDRF की और 5 टीमें भेजी जा चुकी है। बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है, जिससे लोगों को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हादसा नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास हुआ है। चार घायलों को ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 महिला और एक युवक शामिल है। बस का नंबर UK14PA1769 है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Related Posts
करूर भगदड़ के बाद विजय की तमिलनाडु में पहली रैली:35,000 लोग पहुंचे, एक समर्थक बेहोश; एक्टर बोले- DMK और दिक्कतें आपस में अच्छी दोस्त
एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने गुरुवार को कहा कि डीएमके और प्रॉब्लम्स अच्छे दोस्तों की तरह…
कर्नाटक में कांग्रेस MLC ने BJP विधायक को मुक्का मारा:मीटिंग में जमीन के कब्जे को लेकर गाली-गलौज, मंत्री ने मामला शांत कराया
कर्नाटक डेवलपमेंट प्रोग्राम (KDP) की मीटिंग में सोमवार को कांग्रेस एमएलसी भीमराव पाटिल और बीजेपी विधायक सिद्दू पाटिल के बीच…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा…