कर्नाटक डेवलपमेंट प्रोग्राम (KDP) की मीटिंग में सोमवार को कांग्रेस एमएलसी भीमराव पाटिल और बीजेपी विधायक सिद्दू पाटिल के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि भीमराव ने सिद्दू को मुक्का मारा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बिदर में यह मीटिंग वन भूमि पर कब्जे को लेकर थी। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते और उंगली उठाते दिख रहे हैं। करीब 3 मिनट तक दोनों एक-दूसरे को गाली गलौज करते रहे। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस और वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। मंत्री ईश्वर खंद्रे ने मामला शांत कराया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरी घटना… जमीन पर कब्जे के सवाल पर कांग्रेस MLC बोले- तुम होते कौन हो पूछने वाले? मीटिंग के दौरान बीजेपी विधायक सिद्धू पाटिल ने एमएलसी पर हुमनाबाद में जंगल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। एमएलसी ने जवाब में कहा- तुम कौन होते हो पूछने वाले? इसी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों नेता पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं। इससे पहले भी कई कार्यक्रमों में दोनों में तीखी बहस हुई थी। ———- ये खबर भी पढ़ें… विधायक प्रतिनिधि ने की आरक्षक से मारपीट:पुलिस चौकी परिसर की घटना, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल कोरबा में एक आरक्षक से मारपीट के आरोप में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
उत्तराखंड से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार:आतंकी उमर के संपर्क में था बनभूलपुरा का मौलाना, कॉल डिटेल ट्रेस कर पहुंची पुलिस
दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी उमर के तार हल्द्वानी से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार उमर के मोबाइल…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी…
उदयपुर ने फिर रचा इतिहास, “सिटी विद द बेस्ट नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम” का खिताब जीता, अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 में राजस्थान की उपलब्धि पर देश को गर्व
राजस्थान ने एक बार फिर देशभर में अपनी श्रेष्ठता का परचम फहराया है। अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एवं एक्सपो 2025…