अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में 22 मजदूरों की मौत हो गई। ट्रक पर 25 से ज्यादा लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है। घटना हयुलियांग–छगलागम रोड के लैलांग बस्ती के पास हुई। असम के तिनसुकिया से आए मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा। मजदूर हयुलियांग में निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। ये सभी असम के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक व्यक्ति घायल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है..
Related Posts
करूर भगदड़ के बाद विजय की तमिलनाडु में पहली रैली:35,000 लोग पहुंचे, एक समर्थक बेहोश; एक्टर बोले- DMK और दिक्कतें आपस में अच्छी दोस्त
एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने गुरुवार को कहा कि डीएमके और प्रॉब्लम्स अच्छे दोस्तों की तरह…
नोएडा पुलिस ने भास्कर रिपोर्टर से मारपीट की:कर्मचारियों का प्रदर्शन कवर कर रहे थे, DCP ने एक्शन नहीं लिया, पुलिसवाले का बचाव करती दिखीं
नोएडा में सोमवार सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन कवरेज कर रहे पत्रकारों पर…
नकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क, सिल्वर लाइन भी:एक पेपर पर छपते 500 के 5 नोट, इंडस्ट्री की तरह गैंग में प्रोडक्शन
दैनिक भास्कर एप की स्पेशल सीरीज के पहले पार्ट में आपने ऑन कैमरा नकली नोट माफिया के चेहरे देखे। भास्कर…