अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में 22 मजदूरों की मौत हो गई। ट्रक पर 25 से ज्यादा लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है। घटना हयुलियांग–छगलागम रोड के लैलांग बस्ती के पास हुई। असम के तिनसुकिया से आए मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा। मजदूर हयुलियांग में निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। ये सभी असम के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक व्यक्ति घायल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है..
Related Posts
खड़गे बोले-मैं विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे:हमें देशभक्ति न सिखाएं, उत्तराखंड में शुद्धिकरण को लेकर BJP को धर्म विरोधी बताया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे…
इमरान की बहन बोलीं- आसिम मुनीर कट्टरपंथी:इस्लाम न मानने वालों से लड़ते हैं, इमरान ने भारत से अच्छे रिश्ते रखने की कोशिश की
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानुम ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को इस्लामी कट्टरपंथी और रूढ़िवादी…
MP में अगले तीन दिन हल्की बारिश:25-26 सितंबर से तेज पानी गिरेगा; भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा डैम के गेट खुले
मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में…