बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई। अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर किसने क्या कहा… जानिए भाजपा अध्यक्ष कैसे चुना जाता है और उसके काम भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार ……………….. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. शिवराज-खट्टर समेत 6 चेहरे भाजपा अध्यक्ष की रेस में: संगठनात्मक अनुभव के साथ जातीय-क्षेत्रीय समीकरण देखे जा रहे; केंद्रीय चुनाव समिति का गठन जल्द भाजपा जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। भाजपा नए अध्यक्ष के लिए 6 नामों पर विचार कर रही है, इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। वहीं, भाजपा महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े भी रेस में बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… क्या चौथी बार यूपी से होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष: पिछड़ा वर्ग से केशव और ब्राह्मण चेहरा डॉ. दिनेश शर्मा दावेदार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यूपी से डिप्टी सीएम केशव मौर्य और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा का नाम भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं। दिल्ली में इस पर मंथन चल रहा है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इन दोनों नेताओं में से किसी की ताजपोशी होती है, तो वह यूपी से भाजपा के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मेघालय- UDP के 8 विधायक भाजपा में शामिल:BJP विधायक 2 से 10 हुए; राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी
मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी हेडक्वार्टर में केंद्रीय…
अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए:लगातार 11वीं रात हमला; जंग में US ₹3.6 लाख करोड़ खर्च कर चुका
अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के पांच शहरों में एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक…
उत्तराखंड से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार:आतंकी उमर के संपर्क में था बनभूलपुरा का मौलाना, कॉल डिटेल ट्रेस कर पहुंची पुलिस
दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी उमर के तार हल्द्वानी से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार उमर के मोबाइल…