महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा से कांग्रेस नेता को अरेस्ट किया:अटेम्प्ट टू मर्डर में सालभर से फरार थे; दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके पिता

खंडवा के कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिलावट रविवार दोपहर को कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान कोतवाली स्टाफ के साथ पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। कोतवाली थाने में कुछ देर तक पूछताछ की गई, फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। कार्रवाई धुलिया जिले की सिरपुर तालुका पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े केस में की है। पुलिस के मुताबिक, करीब सालभर पहले सिलावट ने एक शख्स पर गोली चला दी थी। वह बुरी तरह घायल हो गया था। सिलावट मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा रखी थीं। जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक ने खारिज की जमानत याचिका
सालभर में सिलावट ने अग्रिम जमानत के लिए जिला न्यायालय, धुलिया से लेकर मुंबई हाईकोर्ट तक याचिका लगाईं। सभी खारिज होती रहीं। पुलिस ने उनसे संपर्क कर गिरफ्तारी देने के लिए सिरपुर तालुका थाने बुलाया लेकिन वे ना-नुकर करते रहे। इसके बाद सीनियर अफसरों के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने सिलावट को गिरफ्तार कर लिया। देखिए, दो तस्वीरें… सिलावट बोले- प्रॉपर्टी का मामला
महाराष्ट्र पुलिस MH19 ER 7707 नंबर की इनोवा वाहन से खंडवा आई थी। कार्रवाई के दौरान मीडियाकर्मियों ने सिलावट से बात करनी चाही तो वे बोले- मैं प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के कारोबार से जुड़ा हूं। कोई मामला हो गया है, पुलिस पूछताछ के लिए मुझे ले जा रही है। मैं वापस आकर मीडिया से मिलूंगा और अपनी बात रखूंगा। रविवार दोपहर को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा स्कीम का नाम बदलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रखा था। सभी नेता नगर निगम तिराहे पर मौजूद थे। उन्हीं के सामने सिलावट की गिरफ्तारी की गई। इसके बाद कांग्रेस नेता कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस ने पूरा मामला समझाया, तब वे लौट गए। दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके पिता
यशवंत सिलावट के स्वर्गीय पिता हीरालाल सिलावट भी कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने पंधाना से पहला विधानसभा चुनाव 1977 में लड़ा था, तब हार गए थे। दूसरा चुनाव 1985 में लड़ा और जीत दर्ज की। इस दौरान वे संसदीय सचिव बने थे। तीसरा चुनाव 1998 में लड़ा और जीतकर मत्स्य पालन मंत्री बने। हीरालाल सिलावट साल 2003 का विधानसभा चुनाव और फिर 2006 का उपचुनाव हारे थे। 2008 में उनका निधन हो गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम पालसिंह पुरनी ने कहा- फिलहाल यशवंत सिलावट के पास कोई दायित्व नहीं है। वे यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। बुरहानपुर जिले के सह प्रभारी भी रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… रीवा में ड्रग्स बेचने वाला कांग्रेस नेता पार्टी से बाहर रीवा में नशीला पदार्थ बेचते कैमरे में कैद युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गहरवार को मंगलवार रात 6 वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। भास्कर ऐप पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद ये कार्रवाई की गई है। पढे़ं पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com