दुनियाभर में क्रिसमस के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। ईसाई धर्म के अनुयायी यीशु मसीह के जन्म का जश्न मना रहे हैं और प्रार्थना के लिए चर्च पहुंच रहे हैं। घरों से लेकर शहरों के मुख्य चौराहों और गलियों को सजाया गया है। येरूशलम के नजदीक मौजूद यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार पूरे दो साल बाद धूम-धाम से उत्सव मनाया जा रहा है। चर्च ऑफ द नेटिविटी के पास स्थित मैंगर स्क्वायर में बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया गया। है। त्योहार मनाने के लिए जुटे लोगों ने परेड और प्रार्थना की। इसी तरह चीन, केन्या, यूक्रेन और पाकिस्तान में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें पोप लियो मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। पोप ने वेटिकन सिटी में 24 दिसंबर की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की। 11 तस्वीरों में देखें दुनियाभर में कैसे मनाया जा रहा क्रिसमस… क्रिसमस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
हाथ में तिरंगा था, तभी पैलेट गन चली:साहिल बोला- होश आया तो अस्पताल में था; शरीर में अब भी छर्रे, आंख से दिख नहीं रहा
20 जुलाई को दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान पैलेट गन से घायल साहिल लोहचब की आंखों में…
खड़गे बोले-मैं विधायक बना था तब अमित शाह बच्चे थे:हमें देशभक्ति न सिखाएं, उत्तराखंड में शुद्धिकरण को लेकर BJP को धर्म विरोधी बताया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे…
UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी:राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट; टॉप 10 में 3 लड़कियां
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज…