तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक को धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें तीन लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया। कहा कि यह घटना DMK- शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने विक्ट्री साइन दिखाया इस वारदात का वीडियो हमला करने वाले लड़कों में से एक ने बनाया। अन्नामलाई का आरोप है कि तिरुथानी में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक प्रवासी मजदूर सूरज पर गांजे के नशे में धुत एक गैंग ने बेरहमी से हमला किया। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस मजदूर को मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। घटना की 8 तस्वीरें… ………………………… तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM स्टालिन बोले- शाह तमिलनाडु को नहीं समझते: वे पूरी संघी बटालियन लेकर आ जाएं, कुछ नहीं कर पाएंगे; गृहमंत्री ने चैलेंज दिया था तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 14 दिसंबर को तिरुवन्नामलाई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाह के अंदर अहंकार आ गया है। वे खुद के साथ-साथ पूरी संघी बटालियन (RSS के लोगों) को भी ले आएं तो भी यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। स्टालिन ने कहा कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार बीजेपी के सत्ता में आने के बाद वे और ज्यादा आक्राम हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी स्मृतियों को संजोकर तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी स्मृतियों को संजोने और उनसे जुड़े स्थानों को…
मोदी ने होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया:कहा- नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी; G-7 समिट के आउटरीच सेशन में ट्रम्प भी मौजूद थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित G-7 समिट के पहले दिन होर्मुज स्ट्रेट में भारतीयों की मौत…
पोलिश PM भारत आए,मोदी ने ‘गुड महाराजा’ का जिक्र किया:दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने पोलैंड के 1,000 बच्चों को गुजरात में शरण दी थी
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। टस्क…