ट्रम्प का मोदी पर बयान, राहुल बोले- फर्क समझो सरजी:इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था, ट्रम्प के आगे मोदी सरेंडर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। राहुल ने X पर ‘फर्क समझो सर जी’ कैप्शन के साथ 3 जून का वीडियो शेयर किया। राहुल ने कहा- मोदी ट्रम्प के आगे सरेंडर हो जाते हैं, लेकिन इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था। आपको वह समय याद होगा जब फोन कॉल नहीं था, सातवां फ्लीट आया था। 1971 के युद्ध में अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और हथियार भेजे थे। तब इंदिरा गांधी जी ने कहा था, ‘मुझे जो करना है, मैं करूंगी। राहुल ने कहा, इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जरा सा दबाव डालो वे सरेंडर कर देते हैं। मैं अब इन BJP-RSS के लोगों को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। उन्हें थोड़ा धक्का दो और वे डर के मारे भाग जाएंगे। राहुल का यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें ट्रम्प ने कहा था- प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और कहा सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं। ट्रम्प ने दावा किया था- मोदी मिलने आए, पूछा- सर क्या आपसे मिल सकता हूं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक दिन पहले मंगलवार को कहा था कि पीएम मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि वॉशिंगटन ने रूसी तेल खरीदने की वजह से दिल्ली पर 50% टैरिफ लगाया है। ट्रम्प ने यह भी कहा- पीएम मोदी खुद मुझसे मिलने आए थे। वह मेरे पास आए और बोले- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? और मैंने कहा- हां। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि यह सारी बातचीत कब और कहां हुईं। ट्रम्प ने कहा- अपाचे हेलिकॉप्टर की वजह से भारत कई सालों से मेरे पास आ रहा था। हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें… कल कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प का AI वीडियो शेयर किया था वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार को पीएम मोदी और ट्रम्प का 43 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा, ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है।’ वीडियो में मोदी और ट्रम्प को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। पीएम, ट्रम्प से बोलते है कि जैसा-जैसा आप बोलेंगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा। पूरी खबर पढ़ें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- मनरेगा खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान, प्रियंका बोलीं- सरकार को नाम बदलने की सनक लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) को खत्म करने की कोशिश महात्मा गांधी के विचारों का सीधा अपमान है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से समस्या है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com