AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तब उसने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) में बदलाव किए इसलिए इन दोनों को जेल में रहना पड़ रहा है। ओवैसी ने गुरुवार (8 जनवरी) को महाराष्ट्र के धुले में एक कार्यक्रम में कहा कि आज ये दो युवा, जो साढ़े पांच साल से जेल में हैं, उन्हें जमानत नहीं मिली। कानून बनाने वाले कांग्रेस के थे। क्या आजादी के बाद से कांग्रेस का कोई नेता कभी एक साल, दो साल, या साढ़े पांच साल जेल में रहा है। दरअसल 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों में साजिश से जुड़े मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने गुलफिशा समेत 5 लोगों को जमानत दे दी। ओवैसी के भाषण की 3 बड़ी बातें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद-शरजील को जमानत नहीं मिली: सुप्रीम कोर्ट ने एक साल अपील करने पर रोक लगाई, 5 आरोपियों को बेल सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि 5 अन्य आरोपियों को 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
कला व संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश सरकार विकास पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए तानसेन समारोह में शास्त्रीय संगीत के…
मऊगंज में फोर व्हीलर की टक्कर से युवक की मौत:दुर्गा जी की प्रतिमा लेने नईगढ़ी जा रहा था, घायल बुजुर्ग रीवा रेफर
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शाहपुर के पास रविवार की शाम कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन…
22 दिन विदेश टूर, 2 दिन प्रचार, ‘चुनाव आता-जाता रहेगा’:तेजस्वी आखिर चाहते क्या हैं, प्रशांत किशोर BJP से ज्यादा RJD के लिए बड़ा खतरा; 4 कारण
पटना के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत BJP के लिए ज्यादा खतरे की घंटी है या तेजस्वी यादव के…