गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी हुई। बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में डूबा दिखा। जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंजता दिखा, तो वहीं सैनिक बाइक पर पिरामिड बनाकर, अलग-अलग स्टंट करते दिखे। वहीं, कई युवक-युवतियों ने ढोल पर भांगड़ा किया। युवतियों के डांस ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद जमकर हूटिंग भी की गई। बता दें कि इस बार ऑपरेशन सिंदूर के चलते दोनों देशों ने बॉर्डर पर न गेट खोले न मिठाई बांटी। उधर, बीएसएफ के जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ परेड की। इससे पहले निहंगों ने भी यहां करतब दिखाए। दर्शक दीर्घा में भारी संख्या में दर्शक तिरंगा लिए मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम देखते दिखे। सूर्यास्त के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया, जिसके बाद रिट्रीट सेरेमनी का समापन हुआ। रिट्रीट सेरेमनी के PHOTOS… रिट्रीट सेरेमनी के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
सिंगापुर कोर्ट बोला- जुबीन गर्ग की मौत डूबने से हुई:सिंगर की मौत मर्डर नहीं; शराब के नशे में डूबे थे, लाइफ जैकेट पहनने से मना किया
सिंगापुर की एक अदालत ने असम के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग की मौत पर फैसला सुनाया है। बुधवार को वहां…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पाली में श्री मीरा-माधव मंदिर और श्रीकृष्ण भगवान मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में की शिरकत, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण में हुए महत्वपूर्ण कार्य’, ‘राज्य सरकार गौवंश संवर्धन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित’ ‘युवा, महिला, मजदूर, किसान के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध’-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार सनातन संस्कृति के उत्थान, गौसेवा…
Middle East crisis: Israeli army hits military infrastructure at Yemen’s port
The Israeli army targeted Houthi military infrastructure at Yemen’s Hodeidah port, citing its use for Iranian weapons transfers aimed at…