गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी हुई। बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में डूबा दिखा। जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंजता दिखा, तो वहीं सैनिक बाइक पर पिरामिड बनाकर, अलग-अलग स्टंट करते दिखे। वहीं, कई युवक-युवतियों ने ढोल पर भांगड़ा किया। युवतियों के डांस ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद जमकर हूटिंग भी की गई। बता दें कि इस बार ऑपरेशन सिंदूर के चलते दोनों देशों ने बॉर्डर पर न गेट खोले न मिठाई बांटी। उधर, बीएसएफ के जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ परेड की। इससे पहले निहंगों ने भी यहां करतब दिखाए। दर्शक दीर्घा में भारी संख्या में दर्शक तिरंगा लिए मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम देखते दिखे। सूर्यास्त के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया, जिसके बाद रिट्रीट सेरेमनी का समापन हुआ। रिट्रीट सेरेमनी के PHOTOS… रिट्रीट सेरेमनी के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
उन्नाव रेप पीड़ित और कुलदीप सेंगर समर्थकों में झड़प:दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, पीड़ित बोली- गवाहों की सुरक्षा हटाई गई
उन्नाव रेप केस में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड होने के विरोध में चल रहे जंतर-मंतर पर…
जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी:10 जवानों की जान गई, 11 को एयरलिफ्ट किया; 21 सवार थे
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10…
गुजरात में बच्चे के पेट से बाल और फीते निकले:दो महीने से थी पेट में दर्द-उल्टी की समस्या; ऑपरेशन से निकाला गया बाहर
अहमदाबाद के सरकारी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 7 साल के बच्चे के पेट से बालों का गुच्छा और…