कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला पर पालतू कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी गर्दन, चेहरे, हाथों और पैरों पर काट लिया। साथ ही महिला को बचाने आए एक युवक पर भी हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। उसके चेहरे और सिर पर 50 से ज्यादा टांके आए हैं। घटना 26 जनवरी की सुबह करीब 6:54 बजे HSR Layout की टीचर्स कॉलोनी में हुई। महिला अपने घर के सामने टहल रही थी, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया था। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। 7 तस्वीरों में पूरी घटना देखें महिला के चेहरे, सिर, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें हमले में महिला के चेहरे, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके शरीर पर गहरे घाव हैं, जिन पर तुरंत टांके लगाने पड़े। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की तस्वीर भी सामने आई है, इसमें वे गंभीर घायल हैं और चेहरे और सिर पर बहुत सारे टांके दिखाई दे रहे हैं। महिला के पति ने लापरवाही का आरोप लगाया पुलिस के मुताबिक कुत्ता अमरेश रेड्डी नाम के व्यक्ति का है। महिला के पति ने HSR Layout पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं और सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल कुत्ते के मालिक के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कैसे जानें कि कोई आवारा कुत्ता हमला कर सकता है? कुत्तों के व्यवहार को समझना बेहद जरूरी है, खासकर जब वे आवारा हों। उनकी हरकतें और बॉडी लैंग्वेज से हम पता लगा सकते हैं कि वे शांत हैं या आक्रामक होने वाले हैं। समय रहते इस बात की पहचान कर लेना बचाव की पहली सीढ़ी है। इसे इस ग्राफिक से समझिए। ———————- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में फैसला सुरक्षित:कहा- हर दिन 100 कुत्तों की नसबंदी करना भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों की नसबंदी और दूसरी जगह शिफ्ट करने के 7 नवंबर के आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा। कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार हर दिन सिर्फ 100 आवारा कुत्तों की नसबंदी कर रही है जो नाकाफी है। यह भूसे के ढेर में सुई खोजने जैसा है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली
न्यूजीलैंड में कारोबार की आड़ में इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क चलाने वाला बलतेज सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत…
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी में भी अलर्ट-चेकिंग:रात 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे DIG; भोपाल-राजगढ़ से पकड़ाए थे दो आतंकी
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में भी…
‘This is not him’: Gukesh loses third game in a row at Grand Swiss; Sarin in joint-lead
D Gukesh faced another setback at the FIDE Grand Swiss, losing to Ediz Gurel, while Nihal Sarin joined Matthias Bluebaum…