मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन नंबर 4 के पिलर का स्लैब गिर गया। स्लैब एक ऑटो रिक्शा और स्कोडा कार पर गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एल.बी.एस. रोड, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के पास की है। दबने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें… मेयर बोलीं- बैरिकेड्स नहीं लगाए, ये लापरवाही घटना के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बयान जारी किया। अथॉरिटी ने बयान में कहा कि बीएमसी और डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीज के साथ मिलकर राहत कार्य और साइट को सुरक्षित करने का काम चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम रामधन यादव है। घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव (45), महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) शामिल हैं। जिसमें राजकुमार की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में भर्ती हैं। घटना को लेकर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि ब्रिज का स्लैब एक दिन पहले ही बना था। लापरवाही के चलते बैरिकेड्स लगाकर उसे बंद नहीं किया गया। वहीं मुलुंड के MLA मिहिर कोटेचा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होगा या नहीं- आदित्य ठाकरे घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- पिछले साल मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन के तुरंत बाद बाढ़ आ गई थी और अब दीवार गिर गई। ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा या नहीं। ———————- यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी:एक की मौत, दो मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; निर्माण कार्य रोका गया जबलपुर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मुर्सलेम एस (35) की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मणिपुर में खेमचंद ने सरकार बनाने का दावा पेश किया:सरकार में 2 डिप्टी CM भी होंगे, कुकी नेता नेम्चा पहली राज्य की पहिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक साल के भीतर NDA सरकार फिर से बहाल होने जा…
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया:पति हड्डी के कैंसर से जूझ रहे, कहा- मुश्किल वक्त में साथ रहना चाहती हूं
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, उन्होंने यह फैसला…
क्या ‘कुत्ता-बिल्ली’ वाला बयान फेक था?:बांकीपुर में बाजी पटलने वाले बयान की सच्चाई, प्रशांत किशोर से BJP क्यों हारी; 6 कारण
पटना का बांकीपुर…भाजपा का 30 साल पुराना अभेद्य किला 3 अगस्त को ढह गया। 9 महीना पहले 51,936 वोटों से…