मध्य प्रदेश पुलिस ने 06 पदक (02 स्वर्ण,02 रजत एवं 02 कांस्य) जीतकर प्रदेश का बढ़ाया है मान।
DGP श्री कैलाश मकवाणा ने विजेता खिलाड़ियों को PHQ में मेडल पहनाया एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित।
44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए MP पुलिस ने 06 पदक किए हैं अर्जित।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी 2026 तक सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर में की गई थी आयोजित।
जिसमें देशभर की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की 21 टीमों, 345 अश्वों और 700 राइडर्स ने लिया था भाग।
DGP श्री मकवाणा ने टीम के जांबाज घुड़सवारों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
DGP ने कहा कि यह सफलता न केवल टीम की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है,बल्कि यह MP पुलिस की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का भी प्रमाण है।
DGP ने भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर अभ्यास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पर दिया बल।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘सईस टेस्ट’ में उत्कृष्ट अश्व प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए श्री घनश्याम प्रजापति ने किया है स्वर्ण पदक अर्जित।
टीम के प्रमुख राइडर आरक्षक श्री फराज खान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए क्रॉस कंट्री स्पर्धा में किया है स्वर्ण पदक प्राप्त।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस हॉर्स टेस्ट एवं क्रॉस कंट्री में दो रजत पदक तथा मेंटल हेजार्ड एवं शो जंपिंग ग्रेड-03 स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक किए हैं हासिल।
शो जंपिंग प्री प्रिलिमिनरी स्पर्धा में भी उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश पुलिस का बढ़ाया है मान।
इस अवसर पर ADG एसएएफ चंचल शेखर, IG SAF इंदौर रेंज चंद्रशेखर सोलंकी, IG SAF इरशाद वली, DIG RAPTC धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे उपस्थित।
