उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून के अनुसार, इन जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा निचले इलाकों में कोहरा दिखा है। विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे पर्वतीय जिलों में ठंड बढ़ सकती है। राजधानी देहरादून में आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। देहरादून अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 16°C रहने की संभावना है। इसके अलावा कल यानी सोमवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.2°C और न्यूनतम 14.6°C, मुक्तेश्वर का अधिकतम 22.1°C और न्यूनतम 8.4°C, टिहरी का अधिकतम 21.5°C और न्यूनतम 9.8°C था। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ठंड और फिसलन भरी सड़कों से सावधान रहें, और यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
Related Posts
नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार:Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप; इसमें 77 मौतें हुई थीं
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर…
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान की मदद की:भारत बोला- आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों की छवि खराब होगी; दुनिया देख रही
विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन के पाकिस्तान को समर्थन देने पर कहा कि आतंकवाद की रक्षा…
स्व से सृष्टि” तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृतिसिंहस्थ महाकुंभ-2028 में सभी साधु-संतों को किया आमंत्रितमुख्यमंत्री डॉ.…