पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(BJP) आरजी कर रेप केस पीड़ित की मां को चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें नॉर्थ 24 परगना की पानीहाटी सीट से उतारा जा सकता है। इसी बीच, भाजपा ने गुरुवार को 112 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। बीजेपी ने भी असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से छठी बार मैदान में हैं। सरमा 2001 से इस सीट पर जीत रहे हैं। सरमा, कामरूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वे एक चुनाव रैली भी करेंगे। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है। उधर, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक-अध्यक्ष एन. रंगासामी गुरुवार को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के मंदिरों की तीर्थयात्रा पर गए। मुख्यमंत्री ने सेलम में श्री सद्गुरु अप्पा पैथियम स्वामीगल मंदिर के दर्शन किए, और उन्होंने तिरुचेंदूर में सुब्रमण्य स्वामी मंदिर तथा मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
Related Posts
मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं:14 दिन की कस्टडी में भेजा; जांच पैनल और गवर्नर स्टेडियम पहुंचे, नाराज फैंस ने तोड़-फोड़ की थी
अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट…
PM ने सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता की:पश्चिम एशिया में हालात की समीक्षा, LPG और पेट्रोल-डीजल सहित जरूरी सामानों पर चर्चा की
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की…
PM मोदी के एडिटेड-वीडियो मामले में मेटा-इंडिया हेड पर FIR:दिल्ली प्रदर्शन के बाद का वीडियो, नोएडा में महिला पर भी केस दर्ज
हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एडिट किए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केस…