पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(BJP) आरजी कर रेप केस पीड़ित की मां को चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। पीड़ित की मां ने बताया कि उन्हें नॉर्थ 24 परगना की पानीहाटी सीट से उतारा जा सकता है। इसी बीच, भाजपा ने गुरुवार को 112 सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। बीजेपी ने भी असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से छठी बार मैदान में हैं। सरमा 2001 से इस सीट पर जीत रहे हैं। सरमा, कामरूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वे एक चुनाव रैली भी करेंगे। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है। उधर, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और AINRC के संस्थापक-अध्यक्ष एन. रंगासामी गुरुवार को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के मंदिरों की तीर्थयात्रा पर गए। मुख्यमंत्री ने सेलम में श्री सद्गुरु अप्पा पैथियम स्वामीगल मंदिर के दर्शन किए, और उन्होंने तिरुचेंदूर में सुब्रमण्य स्वामी मंदिर तथा मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
Related Posts
इंडिगो संकट- सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार:याचिकाकर्ता से कहा- हाईकोर्ट जाएं, वहां शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो यहां आपका स्वागत है
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंडिगो की हजारों फ्लाइट कैंसिल किए जाने के मामले में दखल देने की मांग वाली…
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यकजल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाहीनदियों…