कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली थी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। इंडिगो ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एयरलाइन जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है।
Related Posts
पूर्व बांग्लादेशी एयरफोर्स अफसर पर RAW जासूस होने का आरोप:एक दिन पहले नदी में शव मिला; हसीना के भागने का वीडियो बनाया था
बांग्लादेश के पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी पर भारत की खुफिया एजेंसी RAW से जुड़े होने का आरोप लगा…
पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों को सड़क पर घसीटा:जेल में बंद भाई से मिलने नहीं दिया; पुलिस ने बदसलूकी की, जबरदस्ती हिरासत में लिया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी पुलिस ने बदसलूकी की। उन्हें…
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा,VIDEO:पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल, झूले पर 18 लोग बैठे थे; मेला ग्राउंड खाली कराया गया
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर…