रायपुर में 24 अप्रैल को ‘IABF फाइट नाइट दंगल’ का भव्य आयोजन, एमपी बनाम छत्तीसगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबले: अमन यादव(महासचिव)

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र एवं महासचिव राकेश ठाकरान 24 अप्रैल को रायपुर आएंगे: व्यास

बॉक्सिंग रेफरी-जज (R&J) कोर्स का आयोजन 22 से 25 अप्रैल तक रायपुर में, कोच व खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित : राकेश भारद्वाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बॉक्सिंग प्रेमियों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के तत्वावधान में 24 अप्रैल 2026 को “IABF फाइट नाइट दंगल” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (CG) के मुक्केबाज आमने-सामने होंगे, जिससे दर्शकों को उच्चस्तरीय और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

यह प्रतिष्ठित आयोजन रायपुर के अंबुजा मॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रोफेशनल बॉक्सिंग का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को “रोड टू लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक” से भी जोड़ा गया है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा।

इसी क्रम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी 24 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे।

रेफरी-जज (R&J) कोर्स का आयोजन 22 से 25 अप्रैल तक रायपुर में, कोच व खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित : राकेश भारद्वाज

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के रिंग कमेटी चेयरमैन श्री राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में 22 से 25 अप्रैल तक रेफरी एवं जज (R&J) कोर्स का आयोजन भी रायपुर में किया जाएगा। इस कोर्स का उद्देश्य छत्तीसगढ़ जैसे जनजाति बहुल राज्य में प्रशिक्षित और योग्य रेफरी व जज तैयार करना है, ताकि बॉक्सिंग खेल को तकनीकी रूप से और सशक्त बनाया जा सके।

आयोजन के संबंध में श्री राकेश ठाकरान महासचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बॉक्सिंग कोच, खिलाड़ी एवं इच्छुक प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।

आयोजकों के अनुसार, यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगा, जिसमें उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और विजेताओं को नक़द राशि व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे यह आयोजन एक बड़े खेल उत्सव के रूप में स्थापित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com