फरीदकोट के गांव किला नौ निवासी 28 वर्षीय युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक राजविंदर सिंह उर्फ राजू के करीब तीन साल पहले स्पाउस वीजा पर अपनी पत्नी के पास कनाडा गया था। जानकारी के अनुसार, राजविंदर सिंह कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि वीरवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि गांव किला नौ में भी शोक की लहर फैल गई। परिवार से अफसोस जताने पहुंचे पूर्व विधायक ढिल्लों इस दुख की घड़ी में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों भी परिवार के साथ अफसोस जताने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पार्थिव देह को भारत लाने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। परिवार की जिम्मेवारियां निभाने गया था विदेश मृतक के पिता शमशेर सिंह और चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि राजविंदर सिंह मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। वह घर की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए विदेश गया था और वहां मेहनत कर अपना काम भी अच्छी तरह स्थापित कर चुका था। वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था। फिलहाल परिवार द्वारा मृतक की पार्थिव देह को पंजाब लाने के लिए सरकारी और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है।
Related Posts
मुख्यमंत्री हुए मजबूत… 2 साल के सफल कार्यकाल पर मोदी जी के साथ शाह जी से भी मिली शाबाशी.. विरोधी चारों खाने चित्त..मप्र पहुंचेगा बुलंदियों पर
सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों के जरिए चाहे कितनी भी चकल्लस होती रही या अफवाहें फैलाई जाती रहे मगर मैदानी…
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
50 एकड़ में स्थापित होगा आदर्श बीज उत्पादन केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी कृषि एवं विकास योजनाओं की सौगातराजकीय गरिमा…
मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ…