देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश हुई। यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें और फुटपाथ धंस गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कारें और ट्रक पलट गए। एमपी के सिंगरौली में बिजली गिरने से किशोर की और नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटे। कई बार अचानक बाढ़ आ गई। इससे सड़कें जाम हो गईं, रिहायशी इलाके पानी में डूब गए और गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी में पेड़ गिरने से शख्स की मौत हो गई। केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।4 मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 4 जून: 5 जून:
Related Posts
दिग्गजों को जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस प्रभारी का जवाब:हरीश चौधरी बोले- जिन युद्धों में काबिल लोग लडे़, वहां सेना सफल हुई
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जरिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर नेताओं की नाराजगी थम नहीं रही है।…
मध्यप्रदेश को मिल रही है नई सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा की…
ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रम्प को भरोसा नहीं:बोले- ईरान ने मानवता के खिलाफ उसके अपराध की कीमत अभी चुकाई नहीं है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव की समीक्षा करने की बात कही है, लेकिन इसकी सफलता…