तेलंगाना के निजामाबाद में एक नर्स ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने 30 जून को पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की। जब वह बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी IV (इंट्रावेनस) ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उसके दोस्त वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह हत्या पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी, जिसकी वजह संध्या का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। यह पूरी घटना निजामाबाद जिले के मोपाल मंडल के न्यालाकल गांव की है। इसकी खबर सोमवार को सामने आई। पहले छत से धक्का दिया, लेकिन प्रशांत बच गया था पुलिस के मुताबिक, प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश (गल्फ) से लौटा था। वापस आने पर उसे संध्या के अफेयर के बारे में पता चला तो उनमें झगड़े होने लगे। 30 जून को तीनों आरोपियों ने पहले उन्हें खूब शराब पिलाई। फिर मारपीट कर घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि गंभीर चोटों के बावजूद प्रशांत की जान बच गई। आरोपियों ने उन्हें यह कहकर अस्पताल पहुंचाया कि वह नशे की हालत में खुद गिर गए थे। अस्पताल में मेडिकल नॉलेज का गलत इस्तेमाल किया जांच में सामने आया कि संध्या एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर चुकी है। पुलिस का आरोप है कि उसने अपने मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए इलाज के दौरान पति की IV लाइन में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया। आशंका है कि इसी जहरीले पदार्थ के कारण प्रशांत की मौत हुई। मां को हुआ शक, शिकायत के बाद खुला मामला प्रशांत की मौत के बाद उनकी मां को घटना पर संदेह हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें साजिश का खुलासा हुआ। असली राज तब खुला जब शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस की पूछताछ में संध्या ने सच कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी संध्या और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में वेंकट साई ने भी पहली हत्या की कोशिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस ने संध्या, अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… पति की हत्या करके बाथरूम में दफनाया, फर्श बनवाया: उसी पर नहाती रही, 45 दिन बाद खुलासा; बोली- पीटता था, इसलिए मार डाला आगरा में महिला ने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। ऊपर से फर्श बनवा दिया और उसी बाथरूम में रोज नहाती रही। 45 दिनों तक पुलिस और घरवालों को गुमराह किया। जांच के दौरान महिला पुलिस के साथ CCTV फुटेज देखती रही और रोने का नाटक करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
टूरिस्ट हेली सर्विस का उठाएं भरपूर लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सालभर में 13.41 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश आएप्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को दी वाराणसी सेखजुराहो वंदे भारत ट्रेन…
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए आज से मराठी अनिवार्य; गैरमराठी भाषी ड्राइवर्स का लाइसेंस रद्द नहीं होगा, उन्हें ट्रेनिंग देंगे
महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी ऑटो, टैक्सी और ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा…
नेवी पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेवी बेस बना रही:बंगाल की खाड़ी में चीन-बांग्लादेश की बढ़ती गतिविधियों पर नजर; छोटे वॉरशिप तैनात किए जाएंगे
भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नेवी बेस बनाने जा रही है। इंडिया टुडे ने रक्षा सूत्रों…