मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। इन राज्यों में बारिश की कम संभावना है। इसकी वजह है देश के पश्चिमी हिस्से से बादलों का गायब हो जाना। नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्वी राज्यों उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। जिसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मिजोरम के लुंगलेई जिले में बारिश के बाद खावथलांगतुइपुई नदी का जलस्तर बढ़ने से 80 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य में 29 जगह लैंडस्लाइड हुई। लुंगलेई जिले के बुआल्ते गांव के पास नेशनल हाईवे 54 बंद हो गया है, जहां पिछले चार दिनों से कई पर्यटक फंसे हुए हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोलन जिले में सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। 11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पोलिश PM भारत आए,मोदी ने ‘गुड महाराजा’ का जिक्र किया:दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने पोलैंड के 1,000 बच्चों को गुजरात में शरण दी थी
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। टस्क…
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-भाजपा विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया:छतरपुर में मर्डर केस में एसपी को नोटिस, CBI डायरेक्टर-डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने छतरपुर एसपी और राजनगर सीट से भाजपा विधायक अरविंद पटेरिया को नोटिस जारी किया है। विधानसभा चुनाव…
‘पति-पत्नी के बीच अननेचुरल सेक्स अपराध नहीं’:ग्वालियर हाईकोर्ट ने FIR आंशिक रूप से निरस्त की; मारपीट-दहेज प्रताड़ना के आरोपों पर ट्रायल जारी रहेगा
ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने कहा- वैवाहिक संबंध के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए यौन संबंधों को IPC की…