दिल्ली के संस्कृति केंद्र में रखी करीब 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों को अब हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में बनाई गई नई गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। ‘संस्कृति म्यूजियम: एवरीडे आर्ट एंड इंडियन टेक्सटाइल्स’ नाम की इस गैलरी का उद्घाटन 23 जुलाई को होगा। आम लोग 1 अगस्त से इसे देख सकेंगे। इस प्रदर्शनी में 19वीं सदी का टाइगर मास्क, अविभाजित भारत की दुर्लभ साड़ियां, ढाका की जामदानी, पंजाब की फुलकारी, गुजरात की पाटन पटोला (डबल इकत), खिलौने, लोटे, दीपक, पानदान, गहनों के बॉक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐतिहासिक सामान शामिल हैं। यह संग्रह उद्योगपति ओ. पी. जैन ने 1970 के दशक से जुटाना शुरू किया था। उन्होंने 2023 में अपनी ज्यादातर निजी संग्रह सामग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) को राष्ट्र के नाम समर्पित कर दी थी। इसके बाद कलाकृतियों के संरक्षण और मरम्मत का काम किया गया। अब इन्हें अगले पांच सालों के लिए हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम की नई गैलरी में रखा जाएगा। म्यूजियम परिसर में तमिलनाडु की अय्यनार टेराकोटा परंपरा के विशाल घोड़े और हाथी भी लगाए गए हैं। संस्कृति केंद्र का पुराना लकड़ी का नक्काशीदार प्रवेश द्वार भी यहां स्थापित किया गया है।
Related Posts
कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पहली जिम्मेदारी कलेक्टर्स की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कलेक्टर्स जिले के प्रशासनिक मुखिया होने के साथ-साथ जिला दण्डाधिकारी भी हैं, इसीलिए…
UPSC Mains 2025 Result Expected Second Week of November
The Civil Services Examination (CSE) Mains 2025 results is nearing its end. According to examination trends from previous years, the…
चांदी की चटनी बनाकर शिल्पा शेट्टी को चौंकाया:कीमत 60 हजार तक; राजा-महाराजा खाया करते थे; बीकानेर की शेफ को वैद्य से मिला आइडिया
क्या आपने चांदी की चटनी के बारे में सुना है? ये चटनी राजस्थान के राजा-महाराजा खाया करते थे। उनके खानसामे…