संसद के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी इसको लेकर मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास के बाहर नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर धरना भी दिया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और 3 घंटे बाद रात 9 बजे छोड़ दिया। इसके बाद राहुल ने छत्रसाल स्टेडियम में बने डिटेंशन सेंटर से वीडियो जारी कर कहा- पूरा विपक्ष चाहता है कि इस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में चर्चा हो और हम अपनी बात कह सकें। उन्होंने कहा- धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा दें और सरकार स्टूडेंट्स से माफी मांगें। वहीं छात्रों पर लगे पुलिस केस हटाया जाए और उन पर लाठीचार्ज करने वालों पर एक्शन लिया जाए। सत्र के शुरुआती दो दिनों में इन मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई। आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक भी हुई। NDA-INDIA गठबंधन बैठक की तस्वीरें… पहले जानते हैं उन 7 बिलों के बारे में, सरकार जिन्हें पेश करेगी चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को संसद की पिछले 2 दिन की कार्यवाही… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
एमपी, बिहार और गुजरात की 3 सीटों पर वोटिंग जारी:दतिया, बांकीपुर और मंजलपुर में उपचुनाव, पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग…
नेपाल में तबाही के बीच बचा रहा घर:कई फीट तक पानी और मलबे से घिरा; बालकनी में खड़े 3 लोगों की जान बची, VIDEO
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक घर खड़ा रहा। आसपास का इलाका डूब गया,…
गाजा जंग में अमेरिका के कारण मारे गए इजराइली सैनिक:नेतन्याहू का आरोप- बाइडेन ने हथियारों की सप्लाई रोकी थी; अब अपनी हथियार इंडस्ट्री बनाएंगे
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टाईम्स ऑफ…