संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। संसद में नीट पेपर लीक मामले और कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर हंगामा हो सकता है। पिछले तीन दिनों से विपक्षी सांसद चर्चा की मांग कर रहे हैं। बुधवार को मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा था- वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें। सदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी पार्टियां 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक का विरोध कर रही हैं। संसद में विपक्ष के प्रदर्शन की फोटोज… संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मानसून सत्र में नीट पेपर लीक पर हंगामा संभव:कल राज्यसभा में खड़गे बोले थे- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे; सरकार बोली- राजनीति न हो
