महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना की 3 तस्वीरें… बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया गया था नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे, जिसमें हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बचाव कार्य में जुटी कई एजेंसियां घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ठाणे आपदा मोचन बल (TDRF) और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। —————— ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर के मच्छरहाई मार्केट में जर्जर इमारत ढही,VIDEO:पांच मिनट पहले ही बाहर आए थे मजदूर, चार महीने पहले खाली कराई थी दुकान जबलपुर के व्यस्त फुहारा क्षेत्र स्थित मच्छरहाई मार्केट में एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि इमारत में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल:86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान; सात एयरपोर्ट पर काम बंद
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो…
मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे:मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; PM मोदी पेरिस से दिल्ली रवाना
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में वीडियो मैसेज शेयर किया है।…
IAS बोले-ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण:भोपाल में अजाक्स प्रांताध्यक्ष बनने पर दिया बयान; ब्राह्मण समाज ने बताया अपमान, करेगा आंदोलन
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का विवादित बयान सामने आने के बाद बवाल शुरू हो गया है। रविवार को आयोजित…