संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है। अनुराग का आरोप है कि राहुल गांधी ने को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए। दरअसल, बुधवार को राहुल ने पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल के भाषण के एक हिस्से को स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही से हटा दिया था। संसद में पेपर लीक और वंदमातरम बिल पास गुरुवार को वंदे मातरम् बिल राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हो गया है। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। स्पीकर ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, पेपर लीक संशोधन बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया जिसके बाद इस पर 7 घंटे बहस हुई। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्रों का पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।
Related Posts
ग्वालियर में काम के हिसाब पर सियासत, भड़के पूर्व मंत्री:बोले- मेरे खिलाफ कभी मुर्दाबाद के नारे नहीं लगे; विधायक का जवाब- मुर्दाें के नारे नहीं लगते
ग्वालियर में बारिश के बाद अब बेमौसम सियासत शुरू हो गई है। 3 दिन पहले बारिश से फसलों के नुकसान…
सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री…
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई (CPU) ग्रामीण रोजगार में वनोपज और औषधीय पौधों के संग्रह, प्रसंस्करण और मूल्य-वर्धन (value addition) के माध्यम…