क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चीखा- सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। उसे ब्लीडिंग हो रही है। 10 फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने… —————————- इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 4 दिन में 1200+ फ्लाइट रद्द, सरकार बैकफुट पर:वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस; देशभर में इंडिगो पैसेंजर परेशान, मारपीट के हालात सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) नियमों से राहत दे दी है। एयरलाइन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 8 घंटे के लिए कैंपस बंद हुआ
अमेरिका के साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटीके कैंपस में गुरुवार रात गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और…
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.89% वोटिंग:पुडुचेरी में करीब 90% मतदान; केरलम में 49 साल में दूसरी रिकॉर्ड वोटिंग
देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले…