लालू ने बाहुबली के लिए रोड शो किया:अनंत सिंह की चुनावी कमान ललन ने संभाली; 121 सीटों के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पटना की सड़कों पर करीब साढ़े तीन घंटे रोड शो किया। दानापुर से जमालुद्दीन चक तक उनका रोड शो चला। रोड शो दीघा बाटा से शाम 4:30 बजे शुरू हुआ। रात 8 बजे लखनी बीघा में खत्म हुआ। लालू चुनाव में पहली बार वोट मांगने उतरे। उन्होंने भागलपुर जेल में बंद बाहुबली और दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। लालू खराब सेहत के कारण गाड़ी में ही बैठे रहे, मगर लगातार अभिवादन करते रहे। लालू की गाड़ी पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। दूसरी तरफ, मोकामा के जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उनके लिए प्रचार किया। ललन सिंह ने कहा- अब मैं अनंत सिंह की चुनावी कमान संभालूंगा। अनंत सिंह के खिलाफ साजिश की गई। इसका मकसद उनको जेल भिजवाना था। बिहार विधानसभा के पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ये सीटें 18 जिलों में हैं। इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com