भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के अरियालुर जिले में रसोई गैस सिलेंडर सा भरा ट्रक पलटा, आग लगने से कई सिलेंडर फटे, ड्राइवर घायल

तिरुचिरापल्ली से अरियालुर जा रहा एक ट्रक मंगलवार सुबह जिले के वरणावासी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई सिलेंडर फट गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सिलेंडर इधर-उधर बिखर गए और वाहन जलकर खाक हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक, जिसकी पहचान 35 साल कनगराज के रूप में हुई है, घायल हो गया और उसे अरियालुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com