तिरुचिरापल्ली से अरियालुर जा रहा एक ट्रक मंगलवार सुबह जिले के वरणावासी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई सिलेंडर फट गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सिलेंडर इधर-उधर बिखर गए और वाहन जलकर खाक हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक, जिसकी पहचान 35 साल कनगराज के रूप में हुई है, घायल हो गया और उसे अरियालुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
प्रति व्यक्ति सुरक्षा खर्च 1% बढ़ा, तो क्राइम 0.36% घटा:एसबीआई की 28 राज्यों पर स्टडी, जहां सीसीटीवी ज्यादा, वहां अपराध कम
देश की अर्थव्यवस्था और अपराध में गहरा रिश्ता है। अपराध में महज 1% की कमी से अल्पकाल में वास्तविक जीडीपी…
दिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे:22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगे
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 5 मंजिला फ्लरिश स्टे होटल में भीषण अग्निकांड की जांच में कई गंभीर लापरवाही सामने…
बांग्लादेश में हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला:घर में घुसकर गोली मारी, कान को चीरकर निकली; खतरे से बाहर
बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला हुआ है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में सोमवार…